शहनाज़ गिल को मिला बड़ा प्रोजेक्ट, जॉन अब्राहम के साथ आएंगी इस फिल्म में नजर

8/29/2022 3:12:20 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही, और शहनाज़ गिल दिखेंगे साजिद ख़ान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म "100%" में नजर आएंगे।

निर्माता भूषण कुमार और अमर बुटाला ने जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही और शहनाज़ गिल स्टारर पारिवारिक मनोरंजन फिल्म " 100 %"  के लिए हाथ मिलाया है। बड़ी भारतीय शादी और जासूसों की दीवानगी की पृष्ठभूमि पर बन रही साजिद खान की यह फिल्म कॉमेडी, एक्शन और उथल पुथल संग मनोरंजन से भरपूर होने का वादा करती है!

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

इस फिल्म की शूटिंग साल 2023 की शुरुआत में शुरु होने की संभावना है तथा दीवाली 2023 में रिलीज की जाएगी। 

 गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ कृत, गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत फिल्म "100%" है।  साजिद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अमर बुटाला द्वारा निर्मित की जाएगी।

फिल्म के टीजर को आप देखें तो पाएंगे उसमें 20% कॉमेडी, 20% रोमांस, 20% म्यूजिक, 20% कन्फ्यूजन, 20% एक्शन और इसे मिलाकर फिल्म है 100%। फिल्म की टीम इसे एक लव, शादी, परिवार और जासूसों भरी फिल्म कह रही है. फिल्म को 2023 दिवाली पर दर्शकों के बीच लाया जाएगा।

बता दें कि शहनाज गिल, सलमान खान की फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। सलमान की फिल्म भाईजान में शहनाज अहम रोल में दिखेंगी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी।

Content Writer

Jyotsna Rawat