जॉन अब्राहम ने इंटरव्यू में किया खुलासा, ''कबीर सिंह'' को लेकर कही ये बात

10/5/2019 11:16:54 AM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। एक्टर जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड में एक लंबा सफर तय किया है और इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बनाई है। एक्टर ने अपनी फिल्मों में विभिन्न किरदारों को निभाकर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उनकी एक्टिंग स्किल और उनकी फिटनेस की वजह से वह बॉलीवुड के मोस्ट डिमांडिंग एक्टर्स में से एक हैं। इसके बावजूद भी वह गिनी चुनी फ़िल्में करते हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इस बात से पर्दा उठाया। 

इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट चुनने के बारे में बात की। एक्टर ने कहा कि वह मजबूत स्क्रिप्ट पर ध्यान देते हैं। उनका मानना ​​है कि आईडिया फिल्म के बजट से बड़ा होता है। बॉलीवुड में मौजूदा चलन के बारे में बात करते हुए, जॉन ने कहा कि वह लीक से हटकर और अलग तरह से काम करना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि वह कबीर सिंह जैसी साउथ फिल्मों के रीमेक करने वाले ट्रेंड को फॉलो नहीं करते हैं।

वर्कफ़्रंट पर, एक्टर अगली बार अनीस बज्मी की फिल्म 'पागलपंती' में दिखाई देंगे। फिल्म में इलियाना डीक्रूज, अनिल कपूर, कृति खरबंदा, अरशद वारसी भी होंगे। उन्होंने हाल ही में अनाउंसमेंट किया था कि वह 02 अक्टूबर, 2020 को 'सत्यमेव जयते 2' के साथ आने वाले हैं।

Edited By

Akash sikarwar