सत्यमेव जयते का बनेगा पार्ट 2 ,धमाल मचाते नज़र आएंगे एक्शन हीरो जॉन अब्राहम

9/28/2019 8:17:17 PM

मुंबईः बॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। जॉन को लेकर खबरें हैं कि वह बहुत जल्द सुपरहिट फिल्म सत्यमेव जयते के सीक्वल में काम करने जा रहे हैं।

जी हां, खबरें हैं कि 2018 में रिलीज हुई फिल्म सत्यमेव जयते का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म को सत्यमेव जयते 2 नाम से बनाया जाएगा। 

रिपोर्टस के मुताबिक, फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला कुमार की मुख्य भूमिका होगी। भूषण कुमार और निखिल आडवाणी निर्मित सत्यमेव जयते 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी। बता दें अगले साल गांधी जंयती पर दो बड़ी फिल्में क्लैश हो रही है।

जॉन अब्राहम स्टारर सत्यमेव जयते 2 और विक्की कौशल स्टारर सरदार उधम सिंह एक ही दिन 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज हो रही है।
 

ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम और विक्की कौशल की भिडंत होने वाली है। विक्की की फिल्म सरदार उधम सिंह की रिलीज डेट का ऐलान पहले किया गया था। 

 

Pawan Insha