अपने डिलीवरी बॉय को जॉन अब्राहम बनाएंगे हीरो, 16 पहले हुई थी दोस्ती

11/9/2020 5:27:10 PM

मुंबई. एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में जॉन से जुड़ी एक खबर सामने आई है। जॉन अपने डिलीवरी ब्वॉय को हीरो बनाने जा रहे हैं। ये डिलीवरी ब्वॉय कोई और नही ब्लकि हर्षवर्धन राणे हैं। जॉन बहुत जल्द हर्षवर्धन को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं। 


जॉन की हर्षवर्धन से मुलाकात 16 साल पहले हुई थी। उस समय हर्षवर्धन स्ट्रगल कर रहे थे। वे एक डिलीवरी ब्वॉय की नौकरी कर रहे थे। हर्षवर्धन एक हेलमेट की डिलीवरी लेकर जॉन के पास पहुंचे थे, उस वक्त हर्षवर्धन को ये नहीं पता था कि वह जिसके लिए डिलीवरी लेकर जा रहे हैं वह जॉन अब्राहम हैं। इसी बीच दोनों के बीच दोस्ती हुई और इस दोस्ती का कारवां अब तक से चलता जा रहा है। जॉन बहुत जल्द इस फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं। इसका फिल्म का नाम होगा 'बोलो तारा रा रा' । जॉन ने पहले भी हर्षवर्धन के लिए 2015 में फिल्म बनाने की सोची थी। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी। लेकिन किसी कारण से फिल्म बन नही सकी थी।


बता दें हर्षवर्धन साउथ फिल्मों में काम कर चुके हैं। हर्षवर्धन ने फिल्म सनम तेरी कसम से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया है। हाल ही में ओटीटी पर हर्षवर्धन की फिल्म तैश रिलीज हुई है। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

Parminder Kaur