Video 'Raw': देशभक्ति से लवरेज है जाॅन की फिल्म 'रोमियो अकबर वाल्टर' का Trailer

3/4/2019 3:43:01 PM

मुंबई:बाॅलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह फिल्म एक देशभक्त की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसमें देश के लिए उसके बलिदान, देशभक्ति और प्यार को दिखाया जाएगा। ट्रेलर की बात करें तो इसमें जाॅन अलग-अलग लुक देखने को मिल रहे हैं।

 

कभी पुलिस के रूप में तो कभी जख्मी शख्स के रूप में जॉन के एक्सप्रेशन्स देखने लायक है। जैकी श्रॉफ,जॉन के हैड बने हैं, जो उन्हें अंडरकवर मिशन पर देश की रक्षा के लिए भेजते हैं

फिल्म की बात करें तो यह सच्ची घटना पर आधारित है।  यह1971 में बर्मा को लेकर लड़े गए युद्ध की कहानी है। 13 दिन तक चले इस युद्ध में भारत के सामने पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। ये दुनिया के सबसे छोटे युद्धों में से एक है।

फिल्म में जाॅन के अलावा मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ मुख्य किरदार में हैं। फिल्म को रॉबी ग्रेवाल ने लिखा है और वो ही इस फिल्म के निर्देशक भी है। ये फिल्म 12 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली है।

 

 


 

Smita Sharma