मल्टी-स्टारर ''मुंबई सागा'' इस तारीख को होगी रिलीज, जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी समेत ये एक्टर्स आएंगे नज़र
8/17/2019 1:56:12 PM
बॉलीवुड तड़का टीम। मल्टी-स्टारर गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'मुंबई सागा' की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। फिल्म अगले साल 19 जून को रिलीज़ होगी। फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर किया।
John Abraham, Emraan Hashmi, Jackie Shroff, Suniel Shetty, Prateik Babbar, Gulshan Grover, Rohit Roy, Sameer Soni and Amol Gupte... #MumbaiSaga to release on 19 June 2020... Directed by Sanjay Gupta... Produced by Bhushan Kumar, Krishan Kumar, Anuradha Gupta and Sangeeta Ahir. pic.twitter.com/KKpNWkMsvK
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 16, 2019
उन्होंने लिखा "जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय, समीर सोनी, और अमोल गुप्ते स्टारर फिल्म 'मुम्बई सागा' 19 जून 2020 को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता और प्रोड्यूसर भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराधा गुप्ता और संगीता अहीर हैं।"
जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी कास्ट लिस्ट में शामिल होने वाले नए एक्टर हैं, इस लिस्ट में पहले से ही जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय और अमोल गुप्ते शामिल हैं।
फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले 'काबिल', 'शूटआउट एट वडाला' और 'कांटे' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।