फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आए जॉन, तस्वीरों में दिखी हीरो के प्रति दीवानगी

12/17/2019 2:10:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हैंडसम बॉय जॉन अब्राहम 17 दिसंबर को अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। रात 12 बजे से ही सोशल मीडिया पर एक्टर को फैंस की शुभकामनाओं का आना शुरू हो गया था। जॉन के प्रति फैंस में दीवानगी हद से परे है। हाल ही में एक्टर ने अपना बर्थडे फैंस के बीच सेलिब्रेट किया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


वायरल तस्वीरों में जॉन फैंस के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। केक काटकर जॉन पहले फैंस को केक खिला रहे हैं।

 

एक्टर के बर्थडे पर फैंस ने उन्हें शॉल और रेड कलर का साफा तोहफे में दिया है, जो कि उन्होंने पहना भी हुआ है।

जाहिर है कि फैंस यह केक खुद उनके लिए लेकर आए हैं, केक के ऊपर उनकी अपकमिंग मूवी सत्यमेव ज्यते 2 की तस्वीर बनी हुई है।

फैंस के इस अडोरेबल गिफ्ट से जॉन बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।


काम की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपने अपकमिंग मूवी 'अटैक' और 'सत्यमेव ज्यते 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों फिल्मे अगले साल रिलीज होंगी।  

Smita Sharma