मुंबई के खार में जॉन अब्राहम ने खरीदा आलीशान बंगला, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

1/1/2024 1:03:54 PM

मुंबई: साल 2023 में  बॉलीवुड की कई हस्तियों ने प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किया था। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर अनन्या पांडे तक का नाम शामिल था। वहीं अब नए साल पर इस लिस्ट में एक और स्टार का नाम शामिल हो गया है। ये स्टार और कोई नहीं बल्कि जाॅन अब्राहम हैं।

 

जॉन अब्राहम ने मुंबई के लिंकिंग रोड खार पर एक बंगले की डील फाइनल कर ली।जॉन अब्राहम ने 75.07 करोड़ का बंगला खरीदा है। इस बंगले का नाम 372 निर्मल भवन है, और यह 7,722 वर्ग फीट में फैला हुआ है। जॉन अब्राहम ने यह बंगला प्रवीण नत्थालाल शाह से खरीदा है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक जॉन अब्राहम  ने 27 दिसंबर को इस बंगले की डील क्लोज की थी। यह बंगला समंदर के किनारे स्थित है और यहां से नजारा बेहद शानदार नजर आता है। इस बंगले के लिए जॉन अब्राहम ने 4.24 करोड़ रुपए की स्टैंप ड्यूटी चुकाई। मालूम हो कि खार एरिया में ही कई फिल्म स्टार्स और बिजनेसमैन रहते हैं।

 

बता दें कि जाॅन अब्रा हमा कबांद्रा में उनका समंदर के किनारे एक पेंटहाउस है, जो 4 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। उनके इस अपार्टमेंट को 2016 में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्चरल डिजाइन की ओर से बेस्ट होम अवॉर्ड भी मिला था। इसे जॉन अब्राहम के भाई और पापा ने डिजाइन किया था। जॉन के इस घर की कीमत 60 करोड़ रुपए है।


 

Content Writer

Smita Sharma