INSIDE PICS: बेडरुम से किचन तक एेसा दिखता है जॉन आब्राहिम का आलिशान घर

12/17/2017 12:05:21 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम आज 45 साल के हो गए हैं। जॉन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। मॉडलिंग के बाद उन्होंने फिल्म 'जिस्म' से बॉलीवुड में एंट्री की। जॉन की बॉडी और लुक पर लड़कियां मर मिटने को तैयार हैं।

इंडस्ट्री में पिछले 13 सालों से एक्टिव जॉन करीब 5000 Sqft में फैले अपने लैविश डुप्लेक्स 'विला इन द स्काई' को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं।

बताया जाता है कि मुंबई में बैंड स्टैंड (बांद्रा) स्थित जॉन के घर का इंटीरियर पहली नजर में ही किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है। इस घर को जॉन के पिता अब्राहम जॉन की फर्म और भाई एलन ने डिजाइन किया है।

करीब 5000 sqft में फैले इस घर में दो फ्लोर हैं। घर का बेडरूम, किचन, ड्रॉइंग रूम, डाइनिंग रूम, हॉल की फोटोज देखकर ही घर की खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है। Sea-फेसिंग इस लैविश डुप्लेक्स का नाम 'Villa In The Sky' है। इस घर को डिजाइन करने में करीब 14 महीने का समय लगा था।