जॉन अब्राहम की फिल्म Tehran की शूटिंग हुई पूरी, एक्टर ने शेयर किया अपना अनुभव

10/15/2022 12:47:23 PM

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम अब अपनी अगली फिल्म के साथ फैंस को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जॉन बहुत जल्द एक्शन थ्रिलर फिल्म 'तेहरान' में नजर आने वाले हैं। थोड़े देर पहले एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली  फिल्म में जॉन के अपोजिट पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर नजर आएंगी।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

 

वहीं कुछ दिन पहले फिल्म से जॉन का पहला टीजर लुक रिलीज किया गया था। टीजर में जॉन कॉफी का दमदार अंदाज देखने को मिला। उनका ये लुक किसी को भी डराने के लिए काफी है। फैंस को उनका ये खतरनाक लुक बेहद पसंद आया। बता दें कि यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसे अरुण गोपालन ने डायरेक्ट किया है। वहीं फिल्म को रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है। फिल्म अगले साल 2023 में गणतंत्र दिवस के खास मौके पर रिलीज होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Deepender Thakur


Recommended News

Related News