शादी टूटने की खबरों पर जॉन अब्राहम ने लगाया FULL STOP, यूं पत्नी का ख्याल रखते आए नजर

11/18/2017 12:00:01 PM

xमुंबई: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की बीते दिनों खबरों आ रही थी कि  जॉन और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल के बीच तनाव चल रहा है। जिसकी वजह से उन्होंने अलग होने का फैसला भी किया था।

हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिनको देखकर तो एेसा लग रहा है कि पति और पत्नी के बीच सबकुछ ठीक है। 


बता दें कि जॉन और प्रिया इन तस्वीरों में हंसते हुए नजर आ रहें हैं। दरअसल, दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। जॉन अपनी पत्नी का पूरा ख्याल रखते नजर आ रहे थे।

इस दौरान ऐसा नहीं लग रह था कि इनके बीच कोई मनमुटाव है। वैसे जॉन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखते हैं। ऐसा बहुत कम होता है जब वह अपनी पत्नी के साथ नजर आते हैं। तस्वीरों में जॉन ग्रे कलर की हुडी में नजर आएं। वहीं उनकी पत्नी ब्लैक कलर की ड्रैस और उसके ऊपर ब्लु कलर की डेनिम जैकेट पहने नजर आईं। हालांकि, एक साथ यह जोड़ी अच्छी लग रही थी।