8 साल बाद दमदार अंदाज में लौटा विलेन, रिलीज हुआ जॉन-अर्जुन स्टारर Ek Villain Returns का ट्रेलर
7/1/2022 9:35:33 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर स्टारर एक विलेन रिटर्न्स को फैंस को बेसबरी से इंतजार है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म के इंतजार को कम करते हुए दर्शकों के लिए इसका ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। अर्जुन कपूर ने इस ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसके अलावा ट्रेलर को टी-सीरीज के ऑफिशियल चैनल पर भी रिलीज किया गया है।
कैसा है ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत में यह बताया गया है कि तकरीबन 8 साल बाद विलेन लौटकर आ गया है। और इस बार वह उन लड़कियों को निशाना बनाता है जो एक तरफा प्यार करती हैं। इस बार यह विलेन एक नए अंदाज में देखने को मिलेगा, क्योंकि यह दिल टूटे आशिकों का मसीहा बनने आया है।
ट्रेलर को देखकर यह लग रहा है कि इस कहानी में जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर एक दूसरे के जानी दुश्मन हैं। वहीं, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी भी सस्पेंसफुल किरदार में नजर आ रही हैं।
बता दें, एक विलेन रिटर्न्स का निर्देशन डायरेक्टर मोहित सूरी ने किया है। यह फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Griha Pravesh: गृह प्रवेश करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान तभी सुखी बसेगा परिवार

आज का पंचांग- 15 अगस्त, 2022

''राजू उठो, बस बहुत हुआ, अभी बहुत काम बाकी है...अस्पताल में भर्ती कॉमेडियन की रिकवरी के लिए अमिताभ ने भेजा खास संदेश

शराब के नशे में धुत SBI का शाखा प्रबंधक समेत 5 लोग गिरफ्तार, कार से 5 बोतल विदेशी शराब बरामद