फैंस संग प्रियंका के जेठ ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, लाइव इवेंट में पत्नी सोफी संग लिपलाॅक करते दिखे जो

8/17/2019 8:53:05 AM

लंदन: 15 अगस्त को प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस ने अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। जोनस फैमिली ने जो के बर्थडे को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फैंस भी जो को लगातार विश कर रहे हैं। यह जन्मदिन जो के लिए बेहद खास है क्योंकि यह शादी के बाद उनका पहला बर्थडे है।

हालांकि इस दिन भी उन्होंने स्टेज पर अपने भाइयों के साथ परफॉर्म किया। इतना ही नहीं उन्होंने यही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। दरअसल, जो, निक और केविन वाशिंगटन डी.सी. के कैपिटल वन एरिना में शामिल हुए।

जोनस ब्रदर्स इन दिनों हैप्पीनेस बेगंस टूर पर हैं। इस कॉन्सर्ट की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इस दौरान सोफी और डेनियल मंच पर आए और जो के जन्मदिन का केक काटा। हालांकि इस दौरान प्रियंका वहां मौजूद नहीं थीं।

तस्वीर में जो सोफी को किस करते दिख रहे हैं। इसका वीडियो भी जो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि जो और सोफी ने कुछ दिन पहले ही हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर से शादी रचाई थी। जो और सोफी ने बड़े ही प्राइवेट तरीके से शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर को अक्सर एक-साथ स्पॉट किया जाता है।

तस्वीरों में अक्सर इस कपल की स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिलती है। सोफी और जो ने 1 मई को अचानक सोफी टर्नर के साथ शादी कर ली। काम की बात करें तो सोफी 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की वजह से काफी चर्चा में रही हैं। सोफी ने इस सीरीज में सांसा स्टार्क का किरदार निभाया है। 


 

Smita Sharma