शादी के 6 माह बाद पापा बन गया ''जोधा अकबर'' का यह एक्टर, की थी सीक्रेट मैरिज

9/25/2017 3:12:39 PM

मुंबई: टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' में सलीम का रोल प्ले करने वाले रवि भाटिया के पापा बनने की खबर सामने आई है। बता दें इससे पहले सलीम उर्फ रवि भाटिया ने कुछ टाइम पहले ही अपनी सीक्रेट मैरिज की बात सामने लाकर सबको चौंका दिया था।

चौंकाने वाली बात तो यह है कि वो 6 महीने के बेबी ब्वॉय आरव के पापा हैं। ये बात सिर्फ उनके क्लोज फ्रेंड्स को ही पता है उन्होंने मीडिया के सामने अपने 6 महीने के बेटे की बात छुपाकर रखी है। 


रवि ने अपने इंटरव्यू में रिवील किया था कि वो शादीशुदा है। उन्होंने 2016 में इंडोनेशिया की एयरहोस्टेस यूलिदा से सीक्रेट शादी की थी।रवि और यूलिदा की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों ने अगस्त 2016 में शादी कर ली। 

रवि ने 'कहानी हमारे महाभारत की' के अलावा 'विक्रम एंड बेताल', 'धरम-वीर', 'सीआईडी', 'राजा की आएगी बारात' जैसे कई सीरियल में काम किया है। हालांकि उन्हें फेम एकता कपूर के टीवी शो 'जोधा अकबर' से मिला।