जोधा अकबर फेम मनीषा यादव का 29 की उम्र में निधन, 2 महीने पहले ही मनाया था बेटे का पहला बर्थडे

10/2/2021 5:10:08 PM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। धारावाहिक शो जोधा अकबर फेम एक्ट्रेस  मनीषा यादव का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 29 की उम्र में शुक्रवार ( 1अक्टूबर) को अंतिम सांस ली। खबरों की मानें तो उनका निधन  ब्रेन हैमरेज के कारण हुआ। 

PunjabKesari

 मनीषा यादव के निधन की जानकारी उनकी को-स्टार परिधि शर्मा ने की। परिधि ने शो में जोधा का किरदार निभाया था।

PunjabKesari

परिधि ने इंस्टा स्टोरी पर मनीषा यादव की तस्वीर शेयर कर लिखा-'यह खबर बहुत दिल तोड़ने वाली है,RIP मनीषा मान।' 


 
1 साल के बेटे को छोड़ चली गईं एक्ट्रेस

मनीषा यादव का बेटा इसी साल जुलाई में 1 साल हुआ।  उन्होंने अपने बेटे के साथ बिताए पलों की कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने लिखा था-'पहला जन्मदिन मुबारक हो मेरे अनमोल बच्चे !!! मेरे छोटे लड़के तुम मेरे जीवन में एक कठिन वर्ष के दौरान एक ऐसी रोशनी रहे हो। मैं आपकी मम्मा होने के लिए बहुत धन्य और आभारी हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News