जिया ठाकुर बनीं डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 4 की विजेता

6/18/2018 10:13:15 AM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 4 का खिताब हैदराबाद की जिया ठाकुर (Jiya Thakur) ने  अपने नाम किया है। ये शो कुछ महीनें पहले ही ज़ी टीवी पर शुरु हुआ था। इस शो को फैंस भी बहुत पसंद करते हैं।

रविवार को इस शो ने अलविदा कह दिया है। बता दें कि जिया की मेंटर वैष्णवी पाटिल (Vaishnavi Patil) थीं। वैष्णवी डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 1 की कंटेस्टेंट थीं।जिया ने फिनाले के लिए कड़ी मेहनत की थी। वो अभी 8 साल की हैं।

उन्हें इनाम के तौर पर 5 लाख रुपए मिले हैं। फिनाले में जिया के साथ एपी रॉकर्स, मान अमित, उर्वा भवसार और तमन गमनु भी थे। इस शो के फिनाले को जय भानुशाली और शांतनु माहेश्वरी ने होस्ट किया। शांतनु इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज के सीजन 3 को भी होस्ट करते नजर आएंगे। 

Konika