‘ब्लैक फ्राइडे‘ के एक्टर जितेंद्र शास्त्री का निधन, 52 की उम्र में राजीव पॉल ने रचाई दूसरी शादी..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

10/16/2022 7:33:15 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. ‘ब्लैक फ्राइडे‘ से लेकर ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड‘ जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर जितेंद्र शास्त्री का निधन हो गया है। उनके निधन से इंडस्ट्री में एक बार फिर से शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, टीवी एक्टर राजीव पॉल ने 52 की उम्र में दूसरी बार घोड़ी चढ़ गए हैं। उन्होंने अपनी लेडी लव के साथ दूसरी शादी रचाई है। तो एक तरफ फैशन ब्लॉगर कृतिका खुराना और उनके पति आदित्य छाबड़ा के रिश्ते में दूरियां आ गई हैं। कपल शादी के 6 महीने के अंदर ही अपना रिश्ता खत्म कर रहा है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरें सुर्खियों में रहीं। तो आइए डालते हैं एक नजर आज की टॉप न्यज पर...

 

निधनः नहीं रहे 'ब्लैक फ्राइडे' के एक्टर जितेंद्र शास्त्री
 
फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के एक जाने-माने एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। ‘ब्लैक फ्राइडे‘ से लेकर ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड‘ जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर जितेंद्र शास्त्री का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और स्टार्स से लेकर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

 


शादी के 6 महीने बाद पति से तलाक लेंगी फैशन ब्लॉगर कृतिका खुराना

आज कल के रिश्तों को अगर इंस्टेंट न्यूडल्स करार कर दिया जाए तो कुछ गलत नहीं है। वहीं इस बात में भी कोई दोराहे नहीं है कि बदलते  युग में जितनी आसानी से जल्‍दी रिश्‍ते बनते हैं उतनी ही जल्‍दी टूट भी जाते हैं।कुछ कपल्स आपसी सलाह के साथ अपनी राहें अलग करते हैं तो कुछ रिश्ते बेवफाही की वजह से तलाक तक पहुंच जाता है। वजह चाहे कोई भी हो लेकिन आज के समय में किसी भी कपल का शादी के कुछ समय बाद तलाक लेना आम बात है। इस साल बी-टाउन के कई स्टार कपल्स ने अपनी राहें अलग की। इस लिस्ट में अब एक और स्टार कपल का नाम जुड़ गया है।  ये कपल कोई और नहीं बल्कि फैशन ब्लॉगर कृतिका खुराना और उनके पति आदित्य छाबड़ा हैं। कपल के तलाक की खबर ने हर तरफ हंगामा मचा दिया है। दरअसल, ये कपल शादी के 6 महीने के अंदर ही अपना रिश्ता खत्म कर रहा है।

 

'हैरी पॉटर' फेम राॅबी कोल्ट्रेन का निधन

 'हैरी पॉटर' में रूबीयस हैग्रिड का रोल निभाने वाले दिग्गज एक्टर  राॅबी कोल्ट्रेन का निधन हो गया है। उन्होंने 72 की उम्र में हाॅस्पिटल में अंतिम सांस ली। रॉबी के निधन की पुष्टि उनकी एजेंसी ने की।Robbie Coltrane की एजेंट बेलिंडा ने इस संबंध में बयान जारी कर पुष्टि की और बताया कि एक्टर का निधन हॉस्पिटल में हुआ। रॉबी के निधन से उनकी बहन एनी रे, उनके बच्चों और मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे हॉलीवुड में मातम छा गया है।

 

'ड्रामा क्वीन का ड्रामा फिर शुरु' पत्नी संग अनबन की खबरों पर सुष्मिता सेन के भाई ने तोड़ी चुप्पी

करवाचौथ पर जहां कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं राजीव-चारू की दूरियां पब्लिक हो गई हैं। दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और राजीव सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और चारू की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं और ऐसा ही कुछ चारु ने भी किया है। जहां एक चारू ने  इन खबरों पर कहा 'राजीव ने मुझे ब्लॉक किया है, मैंने उन्हें अनफॉलो नहीं किया। सच में हम चीजों को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने एक मौका भी दिया, लेकिन लगता नहीं है कि ये काम कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ राजीव ने चारू को दिमागी तौर से बीमार बताया और कहा कि उन्हें डॉक्टर की जरूरत है।


पत्नी श्वेता को बाहों में कैद किए आदित्य ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

बाॅलीवुड सिंगर और इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण अपनी पर्सनल और प्रोफैशनल लाइफ को हमेशा ही अलग रखते हैं। आदित्य यूं तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को बेहद ही कम शेयर करते हैं। हाल ही में आदित्य ने पत्नी श्वेता संग खूबसूरत तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर करवा चौथ सेलिब्रेशन की लग रही है। शेयर की तस्वीर में आदित्य पत्नी को गले लगाए नजर आ रहे हैं।


52 की उम्र में दूसरी बार घोड़ी चढ़े राजीव पॉल

टीवी एक्टर राजीव पॉल ने करवा चौथ पर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की। 52 की उम्र में दूसरी बार घोड़ी चढ़े राजीव पॉल ने साबित कर दिया कि आपको हमेशा के लिए खुशी पाने के लिए कोई सही उम्र नहीं है। उन्होंने अपनी लेडी लव के साथ दूसरी शादी रचाई। इस खुशखबरी को एक्टर ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ बांटा। शेयर की तस्वीर में राजीव पॉल अपनी दुल्हनिया के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जहां राजीव पॉल कैमरे की तरफ देख रहे हैं।


करवा चौथ पर भी माॅम ड्यूटी पर थीं सोनम कपूर

13 अक्टूबर 2022 को करवा चौथ का व्रत मनाया गया। हर शादीशुदा महिला ने इस व्रत को पूरे रीति-रिवाज के साथ किया जिसमें बॉलीवुड की हसीनाएं भी पीछे नहीं रहीं। कैटरीना कैफ से लेकर मौनी राॅय ने अपना पहला करवाचौथ मना। वहीं हाल ही में  बनी सोनम कपूर ने भी शादी के चार साल बाद करवाचौथ सेलिब्रेट किया। करवाचौथ पर पारंपरिक अवतार में तैयार हुईं। हालांकि, इस दौरान ध्यान देने वाली बात यह रही कि करवाचौथ पर सोनम विवाहिता की तरह तैयार तो जरूर हुई थीं लेकिन उन्होंने अपने पति के लिए व्रत नहीं रखा था। वहीं अब सोनम ने क वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह करवा चौथ के लिए तैयार होने से पहले अपने बेटे वायु को ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं।


एकता कपूर को SC से लगी फटकार, दी ये चेतावनी

XXX Web Series को लेकर 'टीवी क्वीन' एकता कपूर पिछले काफी समय से विवादों में हैं। बीते दिनों ट्रिपल एक्स सीरीज के विवाद को लेकर बिहार की एक अदालत ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वहीं अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एकता कपूर को कड़ी फटकार लगाई है और साथ ही एक बड़ी चेतावनी भी दी है।

 

 

नरगिस फाखरी ने खोले बॉलीवुड के काले राज

नरगिस फाखरी बॉलीवुड की एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई सुपरहिट मूवीज में काम किया है। हालांकि, नरगिस बीते दो साल से पर्दे से दूर हैं। इसी बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के काले राज खोले हैं और बताया कि  वह इंडस्ट्री की वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं।

 

‘टाइगर 3’ का फर्स्ट लुक शेयर कर सलमान ने फैंस को दिया बड़ा झटका

बॉलीवुड तड़का टीम. फैंस को सलमान खान की फिल्म का बेसबरी से इंतजार रहता है। सलमान काफी दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे, लेकिन हाल ही में फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। पहले ये फिल्म ईद 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है सलमान खान और यशराज फिल्म्स ने इसकी अनाउंसमेंट की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News