Bigg Boss 17 Elimination: बच जाएंगे सनी आर्या और सना खान, नावेद के बाद शो से कटेगा जिग्ना वोरा का पत्ता!

11/24/2023 12:50:46 PM

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बाॅस 17' में इस हफ्ते र से बेघर होने के लिए अनुराग डोभाल, जिग्ना वोरा, सना सैयद खान, अंकिता लोखंडे और सनी आर्या नॉमिनेट थे। वहीं अब वीकेंड के वार पर किस कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो जाएगा इसे लेकर जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते जो सदस्य बेघर होगा वो हैं पेशे से जर्नलिस्ट रहीं  जिग्ना वोरा। हालांकि अभी तक इस बारे में ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं। 

 

'बिग बॉस' हाउस से जुड़ी खबरें देने वाले 'लाइव फीड अपडेट्स' के मुताबिक, अब जिग्ना वोरा का इस हफ्ते एलिमिनेशन हो गया है। उन्होंने इस सीजन में 40 दिन तक जगह बनाई रखी। वह शो में टीवी एक्ट्रेस रिंकु घोष की दोस्त रही हैं। 

जिग्ना वोरा, शुरुआती वीक में काफी अच्छा खेल रही थीं। उनका प्रेस कॉन्फ्रेंस वाला एपिसोड सभी को दमदार लगा था। इसके बाद उनकी छुट-पुट लड़ाई भी घर में हुईं लेकिन पिछले कई हफ्तों से वह एकदम सुस्त थीं। जिग्ना से पहले मिड वीक एविक्शन के दौरान नावेद सोल अब घर से बाहर हुए थे। 

Content Writer

Smita Sharma