B''Day, Spl: जब पहली ही फिल्म से हिट हो गई थीं Jia Khan, छोटी सी उम्र में इस वजह से किया सुसाइड
2/20/2023 10:21:50 AM
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की आज यानी 20 फरवरी को 33वीं बर्थएनिवर्सी है। जिया की आत्महत्या को आज तक कोई नहीं भूल पाया है, और उनकी मौत आज भी एक रहस्य ही बन कर रह गई है। वैसे तो जिया ने 25 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन उन्होंने कम उम्र में ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी। तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस से जुड़े कुछ अंजान पहलू।
विदेश में हुआ था जिया खान का जन्म
जिया खान का जन्म न्यूयार्क सिटी में हुआ था। जब वह 2 साल की थी तब उनके पिता उन्हें छोड़ कर चले गए थे। जिसके बाद उनकी मां उन्हें लेकर लंदन आ गई और यहां ही उनकी परवरिश की। जिसके बाद वह पढ़ाई पूरी कर मुंबई में अपना करियर बनाने आ गई। बता दें कि बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि जिया का असली नाम नफीसा रिजवी खान है। उनकी मां राबिया खान और पिता का नाम रिजवी खान था। हालांकि, उन्होंने फिल्मों में आने से पहले ही अपना नाम जिया कर लिया था।
अमिताभ बच्चन के साथ किया था डेब्यू
जिया खान को बॉलिवुड में पहली फिल्म 'निशब्द' मिली। राम गोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जिया खान के रोल को काफी सराहा गया था। सबसे बड़ी बात है कि जिया को अपनी पहली ही फिल्म में अमिताभ बच्चन जैसे मेगास्टार के ऑपोजिट लीड रोल ऑफर हुआ था।
सिर्फ 3 ही फिल्म कर पाईं जिया खान
वैसे तो जिया को एक्टिंग के लिए काफी सहारा गया था। लेकिन वह सिर्फ 3 ही फिल्मों में काम कर पाई जिसमें हाउसफुल, गजनी और निशब्द शामिल है। जिया अपना करियर आगे बढ़ा पाती की उससे पहले ही उन्होंने सुसाइड कर दुनिया को अलविदा कर दिया।
25 साल की उम्र में जिया खान ने किया था सुसाइड
जिया ने 3 जून 2013 को अपने मुंबई वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। जिया की मौत के बाद के 3 तीन बाद उनकी बहन को उनका सुसाइड नोट मिला था। इस नोट में उन्होंने अपने सुरज पांचचोली के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किए थे। जिया ने इस लेटर में इस बात का भी जिक्र किया था कि वह प्रेग्रनेंट हो गई थी और उन्हें अपना बच्चा गिराना पड़ा था। इसके अलावा जिया ने सुरज पर कई और गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद सुरज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। वैसे तो इस मामले पर सीबीआई द्वारा भी जांच की गई है। लेकिन अभी तक जिया की मौत के मामले में को नतीजा नहीं आ पाया है।