बहन सोनम की शादी के लिए शॉप‍िंग करने मनीष के स्टोर पहुंची कपूर सिस्टर्स, देखें तस्वीरें

5/6/2018 3:35:42 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 8 मई को बॉयफ्रैंड आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सोनम की शादी की तैयारियों में पूरा परिवार जुटा है। हाल ही में जाह्नवी, खुशी और अंशुला कपूर शॉप‍िंग करने के लिए मनीष मल्होत्रा के स्टोर के बाहर स्पॉट हुए। 

जाह्नवी और खुशी कपूर के फेवरेट ड‍िजाइनर और मॉम के बैस्ट फ्रैंड मनीष मल्होत्रा हैं। ऐसे में शादी के खास मौके पर दोनों बहनें अंशुला कपूर के साथ मनीष के स्टोर पर दिखाई दीं।

इस दौरान खुशी मैक्सी ड्रेस में स्टोर के बाहर नजर आईं। वहीं जाह्नवी व्हाइट टॉप के साथ ब्लू जींस पहने हुए बेहद हॉट लुक में नजर आईं।

वैसे श्रीदेवी कई फंक्शन में मनीष द्वारा डिजाइन किए हुए कपड़े पहनती थी। वहीं अब जाह्नवी और खुशी का मनीष से ड्रैस डिजाइन करवाना आम बात है। मनीष इन दिनों शादी की तैयारियों में काफी बिजी हैं।

अनिल कपूर की फैमिली से मनीष के हमेशा ही काफी करीबी रिश्ते रहे हैं। वहीं जाह्नवी के साथ उनकी बड़ी बहन अंशुला कपूर कज‍िन सोनम कपूर की शादी में मनीष का ड‍िजाइन किया लहंगा पहनेंगी। 


 

Punjab Kesari