लंबे समय बाद पापा बोनी के साथ डिनर करने पहुंची जाह्नवी, सूट में ''धड़क गर्ल'' का दिखा दिलकश अंदाज

4/20/2019 10:47:28 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं। शुक्रवार रात को भी जाह्ववी को बांद्रा में रेस्टोरेंट के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान वह पापा बोनी के साथ नजर आईं।

इस दौरान की तस्वीरें हाल ही में सामने आई हैं। तस्वीरों में वह ट्रेडिशनल अवतार दिखीं। तस्वीरों में जाह्ववी व्हाइट कलर का कुर्ता-प्लाजो पहने खूबसूरत लग रही हैं। वहीं बोनी कैजुअल लुक में दिखे।

पापा के साथ डिनर करने पहुंची जाह्नवी के चेहरे पर राहत भरी सुकून देखने को मिली। जाह्ववी ने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए।

बता दें कि जाह्ववी पापा बोनी के बेहद करीब हैं। वह पिता के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्ववी इन दिनों 'कारगिल गर्ल' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक है।

इसके अलावा जाह्नवी करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। 

 

Smita Sharma