देर रात भाई अर्जुन से मिलने पहुंची जाह्नवी,आइसक्रीम खाते की तस्वीरें आईं सामने

11/27/2018 3:04:27 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीती रात जाह्नवी अपने बड़े भाई अर्जुन के घर के बाहर स्पाॅट हुईं। इस दौरान की तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं।

तस्वीरों में जाह्नवी ब्लैक कलर का टॉप और ग्रे कलर का पजामा पहने कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान जाह्नवी कपूर मीडिया से नजरें चुराती नजर आईं। वहीं इन तस्वीरों को गौर से देखा जाए तो इस दौरान जाह्नवी अपने हाथों में आइसक्रीम पकड़े दिखाई दे रही हैं।

जैसे ही जाह्नवी कार में बैठती हैं वह आइसक्रीम खानी शुरु कर देती हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी ने फिल्म धड़क से बाॅलीवुज में डेब्यू किया था। लोगों ने उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया। वहीं जाह्नवी जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी।

इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा रणवीर सिंह, अनिल कपूर, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर हैं। 

 

Neha