जाह्नवी कपूर ट्रांसपेरेंट कुर्ते में एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं, देखें तस्वीरें

5/15/2019 4:34:45 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आए दिन अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हर दूसरे दिन उनकी एक से बढ़कर एक जबरदस्त ड्रेस में तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हाल ही में जाह्नवी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

बता दें कि जाह्ववी कपूर लखनऊ से फिल्म की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटी हैं।

इस दौरान जाह्नवी कपूर पिंक कलर के ट्रांसपेरेंट कुर्ता और व्हाइट प्लाजो में खूबसूरत अंदाज में दिख रही हैं। इस दौरान जाह्नवी कपूर ने पंजाबी जुत्ती पहनी थी। इसके साथ ही जाह्नवी कपूर ने ब्लू कलर का साइड बैग भी कैरी किया।

हमेशा की तरह उन्होंने जमकर मीडिया को पोज दिए। जाह्नवी कपूर के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी ने पिछले साल फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर नजर आए थे। वहीं, अब जल्द वो करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह गुंजन सक्सेना की बायोपिक में दिखेंगी।

 

Smita Sharma