''दोस्ताना 2'' में नज़र आएगी कार्तिक आर्यन और जाह्न्वी कपूर की जोड़ी

7/6/2019 12:53:54 AM

मुंबईः साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘दोस्ताना' में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में जॉन और अभिषेक की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। अब खबरें हैं कि बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर अपनी सुपरहिट फिल्म दोस्ताना का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ जाह्न्वी कपूर लीड रोल में दिखेंगी। जाह्न्वी कपूर इस रोल को लेकर बेहद उत्साहित हैं। 

जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्न्वी कपूर सुपरहिट फिल्म दोस्ताना के सीक्वल में काम करने को लेकर उत्साहित है। 
    
‘दोस्ताना 2' का हिस्सा बनने को लेकर जाह्न्वी कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा सिफर् इसलिए नहीं बनना चाहती कि इसमें एक मेसेज है बल्कि यह फ़न से भरी एक कहानी है।

इस फिल्म से करण जौहर नए निर्देशक कॉलिन डी कुन्हा को लॉन्च करने जा रहे हैं।    

Pawan Insha