तलवार से केक काट जाह्नवी ने बनारस में मनाया बर्थडे, पापा और बहन भी दिखे साथ

3/6/2019 3:18:12 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने मंगलवार को अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।

दरअसल, जाह्नवी बर्थडे से ठीक पहले वाराणसी काशी विश्वनाथ के मंदिर पहुंची थीं, जहां उन्होंने पूजा के बाद बाबा की महा आरती भी की।

इसके बाद रात में उन्होंने अपने पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ तलवार से केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

जान्हवी ने अपना बर्थडे केक वाराणसी के ताज नदेसर पैलेस में काटा।  

तस्वीरों में जाह्नवी पापा और बहन के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं। हालांंकि, वो इस दौरान अपनी मां श्रीदेवी को काफी मिस कर रही होंगी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी जल्द गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आएंगी।

इस फिल्म में वो पहली महिला IAF पायलट गुंजन सक्सेना की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी, जिसमें कई बड़े सितारे नजर आनेवाले हैं। 

Neha