एयरपोर्ट पर कैमरामेन से कैमरा छीनकर जाह्नवी-ईशान ने की खूब मस्ती, सामने आई तस्वीरें

7/19/2018 12:39:56 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म "धड़क" 20 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी हैं। बीते कुछ दिनों से दोनों फिल्म की जमकर प्रमोशन में बिजी हैं।

दोनों को अक्सर एक साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है। वहीं अब जाह्नवी और ईशान फिल्म का प्रमोशन कर मुंबई वापिस लौट आए हैं। 

हाल ही में दोनों की मुंबई एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान दोनों की एयरपोर्ट पर खूब मस्ती देखने को मिली।

अक्सर कैमरों के सामने स्टाइल के साथ पोज देने वाले जाह्नवी और ईशान का एेसा अंदाज नहीं देखा होगा।

दरअसल, दोनों ने कैमरा पकड़कर खुद तस्वीरें क्लिक की। उनके चुलबुला अंदाज को वहां मौजूद सब लोगों ने काफी पसंद किया।

इस दौरान जाह्नवी व्हाइट कुर्ता ड्रैस पहने हुए हमेशा की तरह सिंपल और क्यूट अंदाज में नजर आईं। वहीं ईशान भी व्हाइट शर्ट के साथ जींस पहने कैजुअल लुक में काफी डैशिंग लग रहे हैं।

फिल्म की बात करें तो जाह्नवी और ईशान की फिल्म "धड़क" 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। ये फिल्म मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है।

इस फिल्म से जाह्नवी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब देखना है कि फिल्म को लोग कितना पसंद करते हैं। 

Punjab Kesari