वरुण धवन जल्द बनेंगे चाचा, भाभी जाह्नवी का हुआ बेबी शॉवर

4/17/2018 11:59:43 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही चाचा बनने वाले हैं। दरअसल उनकी भाभी यानी बड़े भाई रोहित धवन की पत्नी जाह्नवी धवन जल्द मां बनने वाली हैं। रोहित और जाह्नवी अपने पहले बच्चे के आने की प्लानिंग कर रहे हैं।

 

 

हाल ही में जाह्नवी का बेबी शॉवर रखा गया, जिसे अटेंड करने खासतौर पर सोनाक्षी सिन्हा पहुंची।

 

बता दें कि सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर बेबी शॉवर की फोटो शेयर की हैं। जिसमें वे प्रेग्नेंट जाह्नवी और रोहित के साथ सेल्फी लेतीं नजर आ रही हैं।

 

 

वहीं वरुण ने भी फंक्शन की फोटो शेयर की हैं जिसमें धवन फैमिली की लेडीज नजर आ रही हैं। रोहित धवन और जाह्नवी ने 2012 में गोवा में शादी की थी। रोहित डायरैक्टर है और उन्होंने 'देसी ब्वॉय', 'ढिशूम' जैसी फिल्में डायरैक्ट की है।

 

Punjab Kesari