झांसी की रानी का किरदार निभाने वाली चाइल्ड एक्ट्रैस अब दिखती है इतनी HOT, तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग

11/8/2017 12:04:31 PM

मुंबई: भारत के इतिहास पर आधारित टीवी शो "झांसी की रानी" में दिखाए गए रानी लक्ष्मीबाई की कहानी दर्शकों के मन को छू गई थी। जितना लोकप्रिय यह शो हुआ था उतनी ही लोकप्रियता कमाई थी लक्ष्मीबाई का किरदार निभा रही अभिनेत्री उल्का गुप्ता ने। उस लड़की के किरदार को सभी ने काफी पसंद किया और सराहा। 

उल्का उस वक़्त महज 13 साल की थी। उनके द्वारा निभाया गया रानी लक्ष्मीबाई का किरदार आज भी लोगों की ज़हन में ज़िंदा है। उनके दमदार एक्टिंग ने शो को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया था।

आज उल्का की खूबसूरती के सामने बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हेरोइने हार मान लेंगी। उनकी तसवीरें देख आप भी दंग रह जाएंगे और उनकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे।

बता दें कि शो के दौरान ही बहुत सुन्दर दिखती थी उल्का लेकिन समय ने उनकी सुंदरता को और भी निखार दिया है। हालाँकि झाँसी की रानी के बाद उल्का किसी अन्य टीवी शो में नहीं दिखी लेकिन हाल ही में अपनी तस्वीरों की वजह से उन्होंने फिर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इनकी तसवीरें देख कर अब भी मानेंगे की बदली हुई सी दिख रही है उल्का।