दुल्हन बनीं ''जेठालाल'' की बेटी नियती जोशी, बाॅयफ्रेंड संग गुजराती रीति रिवाज में दिलीप जोशी की लाडली ने लिए सात फेरे

12/10/2021 11:48:05 AM

मुंबई: टीवी के जेठालाल यानि दिलीप जोशी के घर हाल ही में शहनाई बजी हैं। दिलीप जोशी की बड़ी बेटी नियती जोशी ने 8 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गईं। नियती जोशी ने गुजराती रीति रिवाज से बाॅयफ्रेंड यशोवर्धन मिश्रा संग सात फेरे लिए।

नियती जोशी और यशोवर्धन मिश्रा का  ग्रैंड रिसेप्शन 11 दिसंबर को ताज लैंड्स ऐंड होटल में होगा।  शादी में दिलीप ने जहां केवल अपने परिवार वालों व रिश्तेदारों को न्यौता दिया। वहीं रिसेप्शन में उनके फिल्मी, थिएटर दोस्त शिरकत करेंगे।


दिलीज जोशी के दामाद यशोवर्धन मिश्रा पॉपुलर राइटर अशोक मिश्रा के बेटे हैं। नियति और यशोवर्धन कॉलेज के समय से एक- दूसरे को जानते हैं। दोनों कई सालों से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यशोवर्धन अपने पिता की तरह डायरेक्टर और लेखक हैं। यशोवर्धन और नियति की शादी पिछले साल होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से दोनों की शादी की डेट को आगे बढ़ा दिया गया।

दिलीप जोशी की बात करें वो कई सालों से इंडस्ट्री में हैं लेकिन उनके किरदार को घर- घर में पहचान जेठालाल से मिली। एक सर्वे के अनुसार, तारक मेहता का उल्टा चश्मा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो है।
 

Content Writer

Smita Sharma