सर्जरी के बाद जेरेमी रेनर ने अस्पताल के बेड से शेयर की पहली तस्वीर, एक्टर के चेहरे पर दिखे चोट के निशान

1/4/2023 12:17:19 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'एवेंजर्स' स्टार जेरेमी रेनर हाल ही में एक दुर्घटना का शिकार हुए। इस हादसे में एक्टर को कई गंभीर चोटें आई, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट के जरिए अस्पताल पहुंचा गया था। जहां उनकी सर्जरी हुई। ऐसे में उनके करोड़ों फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसे देखने के बाद उनके लाखों फैंस ने राहत की सांस ली है।

एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में सुपरहीरो हॉकआई का किरदार निभाने वाले एक्टर जेरेमी रेनर को लेकर हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई थी। एक्टर अपने घर के आस-पास से बर्फ हटा रहे थे कि इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट के जरिए अस्पताल पहुंचा गया। जहां उनकी सर्जरी हुई। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच अब एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर हेल्थ अपडेट देते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jeremy Renner (@jeremyrenner)

जेरेमी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि वे अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा- ''आपके उदार शब्दों के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं अब टाइप करने के लिए बहुत परेशान हूं, लेकिन मैं आप सभी को प्यार भेजता हूं।''

 

बता दें जेरेमी रेनर पिछले साल भारत आए थे। एक्टर ने राजस्थान के अलवर शहर में कुछ स्कूली बच्चों से मुलाकात थी, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं थी, जिनमें उनके साथ अनिल कपूर भी नजर आए थे। हाल ही में अनिल कपूर ने एक्टर के लिए जल्द ठीक होने की दुआ भी मांगी थी।


 

 

   

 

Content Writer

suman prajapati