अर्जुन को बेहद प्यार करने वाली माया अब इस एक्टर के साथ करेगी रोमांस

8/16/2017 11:45:40 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस जेनिफर विंगेट का नया शो आने वाला है जिसकी फर्स्ट लुक सामने आ गई है। जेनिफर नया शो अधूरा अलविदा में एक बार फिर रोमांटिक किरदार प्ले करती नजर आएंगी। बता दें कि जेनिफर फिलहाल सोनी के शो बेहद में एक साइको लवर की भूमिका में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ कुशाल टंडन लीड रोल निभा रहे हैं।

जेनिफर ने अपने आने वाले शो की कुछ फोटोज उनके फैंस ने ट्विटर पर शेयर की हैं। इन फोटोज में उनके साथ एक्टर हर्षद चोपड़ा नजर आ रहे हैं। शो कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

शो की कहानी राजेश खन्ना की फिल्म कटी पतंग से इंस्पाय है। जेनिफर इस शो में एक विधवा का रोल प्ले करती नजर आएंगी। जेनिफर फिलहाल इस शो की शूटिंग कर रही हैं और इसी के साथ वह पहली बार एक्टर हर्षद के साथ काम कर रही हैं। शो अक्टूबर से ऑन-एयर हो सकता है।