दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी जेनिफर विंगेट की देखिए ये खूबसूरत तस्वीरें

5/30/2018 2:47:30 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट आज 33 साल की हो गई हैं। इनका जन्म 30 मई 1985 को मुंबई में हुआ था। जेनिफर ने अपने करियर की शुरूआत 12 साल की उम्र में फिल्म 'राजा को रानी से प्यार हो गया' से किया था।

हाल ही में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिसे पाने के बाद जेनिफर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फैंस को शुक्रिया करते हुए एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कहा- "मैं दादासाहेब फाल्के पुरस्कार पाने के बाद आज गर्व महसूस कर रही हूं...।

जिस रास्ते पर मैं आज हूं, उस पर मुझे आगे बढ़ते रहना है। ऐसी खुशी के वक्त में मैं अपने फैंस, दोस्तों और अपने परिवार के लोगों को धन्यवाद देती हूं।" वह अक्सर अपनी तस्वीरें अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि जेनिफर इन दिनों कर्लस के टीवी के शो 'बेपनाह' में जोया का किरदार निभा रही हैं। इस शो में उनके साथ हर्षद चौपड़ा, सहबान अज़ीम और नमिता दुबे भी मुख्य किरदार में हैं। लोग इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

Punjab Kesari