बॉयफ्रेंड बेन एफ्लेक के साथ लॉस एंजिल्स में स्पॉट हुई जेनिफर लोपेज, सड़क पर चलते हुए लिपलॉक करता दिखा कपल

3/25/2022 3:52:31 PM

मुंबई. हॉलीवुड जेनिफर लोपेज अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस इन दिनों बेन एफ्लेक को डेट कर रही है। जेनिफर को बेन के साथ अक्सर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में जेनिफर को बेन के साथ लॉस एंजिल्स में स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में जेनिफर क्रीम शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप, पोनी और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

PunjabKesari

इस लुक में एक्ट्रेस बेहद स्टाइलिश लग रही है। वहीं बेन एफ्लेक चेक शर्ट और ब्लैक जींस में दिखाई दे रहे हैं। लॉस एंजिल्स की सड़कों पर कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। 

PunjabKesari

दोनों लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। जेनिफर और बेन में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें जेनिफर और बेन का साल 2004 में टूटा था। दोनों 2002 से 2004 एक दूसरे को डेट किया था और सगाई भी की थी। जेनिफर का एलेक्स संग ब्रेकअप हो गया था। अब फिर से दोनों एक-साथ आ गए हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News