जेनिफर लोपेज ने बेन संग शेयर की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें, व्हाइट गाउन में पति संग पोज देती आईं नजर

1/3/2023 5:26:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक हॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक हैं। कपल ने साल 2022 में शादी रचाई थी, जिसके बाद अक्सर दोनों अपनी रोमांटिक तस्वीरों से चर्चा बटोरते रहते हैं। अब हाल ही में जेनिफर ने बेन संग अपनी शादी से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गई हैं।


इन तस्वीरों में बेन और जेनिफर एक दूसरे की बाहों में नजर आ रहे हैं।

 

जेनिफर व्हाइट गाउन में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं और कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।

 

फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


बता दें, जेनिफर और बेन ने 20 साल पहले एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। कुछ समय बाद दोनों ने सगाई कर ली। दोनों का रिश्ता मुश्किल दौर से भी गुजरा और इस दौरान इनके ब्रेकअप की भी खबरें सामने आईं। हालांकि, सारे गिले-शिकवे मिटाकर फिर से दोनों साथ आ गए और 20 अगस्त, 2022 को शादी कर ली।


 

Content Writer

suman prajapati