ग्रीन ड्रेस में जेनिफर लोपेज का गॉर्जियस लुक, एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

5/30/2022 3:54:04 PM

मुंबई. एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ गॉर्जियस तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।


लुक की बात करें तो जेनिफर ग्रीन ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। न्यूड मेकअप और कैप से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। जेनिफर दिलकश अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही है। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


काम की बात करें तो जेनिफर बहुत जल्द फिल्म The Mother में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म Shotgun Wedding में भी दिखाई देगी। फैंस एक्ट्रेस की इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur