हाथों में हाथ थाम पति बेन संग प्रीमियर में पहुंची जेनिफर लोपेज, रेड कार्पेट पर सबके सामने कपल ने किया लिपलॉक

6/13/2023 5:24:12 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक हॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीतने में काफी असफल नहीं होते। हाल ही में जेनिफर और बेन को लॉस एंजिल्स में नई फिल्म द फ्लैश के प्रीमियर में स्पॉट किया गया, जहां दोनों भरी महफिल में लिपलॉक करते नजर आए और अपनी बॉन्डिंग से सबका ध्यान खींचते दिखे। कपल की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बेन और जेनिफर रेड कार्पेट पर जबरदस्त बॉन्डिंग बना रहे हैं और एक दूजे की बाहों में पोज दे रहे हैं।

 

इस दौरान जेनिफर डीप नेक ब्लैक ब्लेजर के साथ न्यूड कलर की लॉन्ग स्कर्ट में काफी हॉट लग रही हैं। जबकि उनके पति ब्लैक पैंटसूट में जबरदस्त दिख रहे हैं।

रेड कार्पेट पर पोज देते कपल ने सरेआम सबके सामने एक दूजे लिपलॉक करते दिखे। दोनों की इस केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।


बता दें, जेनिफर और बेन की 2003 में सगाई हुई थी, लेकिन उनका रिश्ता जनवरी 2004 में खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने 17 साल बाद 2021 में अपने रोमांस को फिर से शुरू किया और अपनी केमिस्ट्री से अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं।

 

Content Writer

suman prajapati