LACMA इवेंट: स्लिट ड्रेस में जेनिफर ने फ्लाॅन्ट की टोन्ड बाॅडी, हसीना के 161 कैरेट नेकलेस पर टिकी सबकी निगाहें

11/11/2023 3:14:14 PM

लंदन: अमेरिकी एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज जिन्हें JLo,के नाम से भी जाना जाता है, 1991 में अपने डेब्यू के बाद से कई लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। हसीना अपने काम, लुक और एक्सेसरीज से अक्सर फैंस का दिल चुरा लेती हैं।

JLo ने हमेशा फैशन गेम पर राज किया है। वहीं अब  एक बार फिर जेनिफर ने अपने लुक्स से तहलका मचा दिया। जेनिफर के चर्चा में आने का कारण उनका 161 कैरेट के हार था। जेनिफर हाल ही में LACMA इवेंट में पहुंची थीं।

लुक की बात करें तो हसीना ने स्लिट ड्रेस में पेयर की जिसमें वह अपनी टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही थीं। JLo ने अपने लुक को न्यूड हील्स, पर्स और प्राकृतिक चमकदार ग्लैम के साथ पूरा किया।

इस दौरान सबकी निगाहें  उनके 161 कैरेट के हार पर ठहर गईं। यह नेकलेस अगस्त 2023 में लाॅन्च हुई था। यह गुच्ची के उच्च आभूषण संग्रह में से पहला है। टूमलाइन नेकलेस की कीमत एक अरब डॉलर से अधिक है। फैंस जेनिफर के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma