डीपनेक ड्रेस, सिर पर हैट लगा रेड कार्पेट पर उतरी जैनिफर लोपेज, मास्क लगा बाॅयफ्रेंड बेन एफ्लेक को किया लिपलाॅप

9/14/2021 1:40:09 PM

लंदन: अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस जैनिफर लोपेज अक्सर अपने बोल्ड लुक्स और रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। जैनिफर लोपेज लंबे समय बाद एक बार फिर बेन एफ्लेक संग रिश्ते में आ गई हैं।

दोनों वेनिस फिल्म फेस्टिवल में लंबे समय बाद एक साथ रेड कार्पेट पर अपीयर हुए थे। वहीं अब जेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक मेट गाला 2021 संग शिरकत की। इस दौरान जेनिफर बेहद ही बोल्ड अंदाज में दिखीं।

जेनिफर ने डीप नेक थाई स्लिट गाउन में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। सिर पर हैट, स्लिवर नेकपीस और मिनिमल मेकअप उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं बेन एफ्लेक ब्लैक टक्सेडो में दिखीं।

इस दौरान दोनों का रोमांटिक अंदाज में नजर आए। कपल मास्क के ही साथ एक दूसरे को किस भी किया।

दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं और लोगों को पसंद भी आ रही है। 

जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने 10 सितंबर की रात अपने रिलेशन को ऑफिशियल कर दिया था। दोनों लगभग 18 साल बाद एक बार फिर साथ हैं।इससे पहले तक जोनिफर और बेन ने अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखा था।

 

Content Writer

Smita Sharma