दूसरी सगाई के बाद एक-दूसरे में खोए जेनिफर-बेन, सिटी में सरेआम रोमांस करता दिखा कपल

4/16/2022 2:05:45 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. ब्रेकअप के बाद दूसरी बार बॉयफ्रेंड बेन एफ्लेक संग सगाई के बाद एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने 20 साल बाद एक बार फिर बेन एफ्लेक सगाई कर ली है। इसी बीच बीते गुरूवार कपल को पब्लिकली रोमांस करते स्पॉट किया गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जेनिफर-बेन गाड़ी से बाहर निकलते ही एक दूसरे में खो जाते हैं। एक्ट्रेस अपने मंगेतर को बाहों में भरकर खूब प्यार लुटाती नजर आती हैं।

 

गाड़ी के बाहर कभी कपल एक दूसरे को लिप-किस करता नजर आता है तो कभी हग करता दिखाई देता है। दोनों की इन रोमांटिक तस्वीरों को देख फैंस क्लीन बोल्ड हो रहे हैं।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सूत्र ने दावा किया कि जेनिफर बेन संग दूसरी बार सगाई के बाद बेहद खुश हैं। वह खुशी एक्ट्रेस के चेहरे पर भी साफ नजर आती है।

 

 

17 साल पहले टूटा था जेनिफर और बेन का रिश्ता
 
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक का साल 2004 में रिश्ता टूटा था। दोनों ने 2002 से 2004 एक दूसरे को डेट किया था और सगाई भी की थी। हालांकि बाद में जेनिफर लोपेज का एफ्लेक संग ब्रेकअप हो गया था। हालांकि अब दूसरी बार फिर एक्ट्रेस बेन संग सगाई को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि जेनिफर लोपेज ने अब तक तीन शादियां की हैं और उनके दो बच्चे हैं।

 

 

 

Content Writer

suman prajapati