18 साल बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस:रेड कारपेट पर बेन एफ्लेक संग कोजी हुईं जेनिफर, Lip Kiss करते की तस्वीरें वायरल

9/11/2021 1:22:12 PM

लंदन: शुक्रवार रात Venice Film Festival 2021 का आयोजन किया गया। इस इवेंट में कई हाॅलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। लेकिन जिस ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वह थी हाॅलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज। हमेशा की तरह जेनिफर ने अपने लुक से तो चर्चाएं बटौरी पर लेकिन उससे ज्यादा उनका बेन एफ्लेक संग आना खबरों में छा गया।

जेनिफर 18 सालों के साथ एक बार फिर बेन एफ्लेक ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर वापसी।  बेन अपनी फिल्म The Last Duel के प्रीमियर के लिए रेड कारपेट पर उतरे और उनके साथ उनकी लेडी लव जेनिफर थी।

इस दौरान 52 साल की जेनिफर लोपेज व्हाइट गाउन में बोल्ड दिखी। Georges Hobeika Couture के इस गाउन की बात करें तो इसमें थाई हाई स्लिट, रफ्ल्ड स्कर्ट और हीरो से सजी नैकलाइन थी। इस गाउन के साथ जेनिफर ने सिल्वर ज्वेलरी पहनी थी।

वहीं बेन एफ्लेक टक्सीडो में कमाल लग रहे थे। रेड कार्पेट पर कपल का कोजी अंदाज देखने को मिला।

वॉक करने से एक दिन पहले ही बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज हाथों में हाथ डाले वेनिस फिल्म फेस्टिवल पहुंचे थे। कपल के लिप किस करती तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि  रिश्ते में दोबारा आने के बाद यह जेनिफर और बेन की पहली बड़ी अपीयरेंस है। इससे पहले तक दोनों ने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा हुआ था।पिछले महीने अपने बर्थडे पर जेनिफर ने एक्टर संग तस्वीरें शेयर की थी। 

जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक का साल 2004 में टूटा था। दोनों 2002 से 2004 एक दूसरे को डेट किया था और सगाई भी की थी। जेनिफर लोपेज का एलेक्स संग ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद उन्हें बेन एफ्लेक के साथ नजर आईं। बता दें कि जेनिफर लोपेज ने अब तक तीन शादियां की हैं और उनके दो बच्चे हैं। 

Content Writer

Smita Sharma