पति बेन और सौतेली बेटी संग मैचिंग कर पार्टी में पहुंची जेनिफर लोपेज, व्हाइट गाउन में बेहद गॉर्जियस दिखीं एक्ट्रेस

7/4/2023 4:47:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज अक्सर पति बेन एफ्लेक संग आउटिंग पर स्पॉट होती रहती हैं, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इसी बीच बीते सोमवार एक्ट्रेस को पति और सौतेली बेटी वायलेट संग हैम्पटन में अरबपति सपोर्ट्स दिग्गज माइकल रुबिन की सितारों से सजी पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां उनका गॉर्जियल लुक देखने को मिला। अब जेनिफर की पति और बेटी संग ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान 53 वर्षीय एक्ट्रेस व्हाइट ड्रेस में बेहद गॉर्जियस लगीं।

 

इस लुक को उन्होंने गले में चेन और हाई पोनी के साथ कंप्लीट किया।

 

वहीं उनकी बेटी भी व्हाइट मैक्सी ड्रेस में बेहद प्यारी दिखीं, जबकि पति बेन भी दोनों के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

 

बता दें, जेनिफर और बेन ने साल 2003 में सगाई की थी, लेकिन उनका रिश्ता जनवरी 2004 में खत्म हो गया था। इसके बाद उन्होंने 17 साल बाद 2021 में अपने रोमांस को फिर से शुरू किया और अपनी केमिस्ट्री से अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं।

 

Content Writer

suman prajapati