पेरिस में रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए जेनिफर लोपेज और बेन अफ्लेक, पिंक ड्रेस में हॉट दिखी हसीना

7/25/2022 1:23:22 PM

मुंबई. हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज और बेन अफ्लेक 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 20 साल बाद कपल का प्यार मुकम्मल हुआ। इन दिनों जेनिफर और बेन पेरिस में हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 


तस्वीरों में जेनिफर पिंक ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप, पोनी और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस हॉट लग रही है।

वहीं बेन ब्लू शर्ट और पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों हाथ में हाथ डालकर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं। 


बता दें दोनों का अफेयर 2000 के आसपास काफी सुर्खियों में रहा था। साल 2002 में दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन एक साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बेन से ब्रेकअप के बाद जेनिफर लोपेज ने 3 बार शादी रचाई थी।

1997 से 1998 के दौरान उनकी शादी ओजानी नोआ के साथ चली।इसके बाद उनकी शादी क्रिस जुड के साथ हुई जो 2001 से 2003 के बीच चली। साल 2004 में जेनिफर ने सिंगर मार्क एंथनी से शादी की जो 10 सालों तक चली और 2014 में दोनों का तलाक हो गया।

जेनिफर और मार्क के 2 जुड़वां बच्चे हैं। वहीं  बेन ने 2005 में जेनिफर गार्नर से शादी कर ली थी। बेन और गार्नर के 3 बच्चे हैं। साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया 

Content Writer

Parminder Kaur