लॉस एंजिल्स की सड़कों पर खुलेआम इश्क फरमाते दिखे जेनिफर और बेन, कैमरे के सामने एक-दूजे संग कोजी हुआ कपल

9/4/2022 4:05:32 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक हॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बेस्ट कपल्स में से एक हैं, जो अपनी लविंग केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में कपल को लॉस एंजिल्स में वीकेंड एंजॉय करते देखा गया, जहां दोनों सड़क पर खुलेआम इश्क लड़ाते दिखे। कपल की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जेनिफर व्हाइट शर्ट के साथ डेनिम में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने हाई हील पेयर की है।

PunjabKesari

 

इस लुक को उन्होंने ट्रांसपेरेंट गॉगल और मैसी हेयरस्टाइल से कंप्लीट किया है। वहीं बेन भी व्हाइट शर्ट के ऑफ व्हाइट पैंट में डैशिंग लग रहे हैं।

PunjabKesari

 

लॉस एंजिल्स की सड़कों पर एक दूजे के हाथों में हाथ डाल चलते जेनिफर और बेन खूब इश्क फरमा रहे हैं और एक दूजे को लिपकिस भी करते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari


बता दें, जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने पिछले महीने जॉर्जिया में एक दूजे संग शादी रचाई है। कपल की शादी प्लांटेशन-स्टाइल एस्टेट में खूब धूमधाम से हुई। वेडिंग के बाद दोनों इटली में हनीमून मनाने गए थे।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News