जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने एक महीने में रचाई दूसरी शादी, समंदर के बीचों बीच Bridge पर कोजी हुआ कपल

8/21/2022 4:41:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक एक बार फिर अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कपल ने एक महीने में दूसरी बार शादी रचाई है। पिछले महीने दोनों लास वेगस में एक दूजे का हाथ थामा था। वहीं अब कपल ने दोबारा एक बार फैमिली और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शनिवार को शादी रचाई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

 

लोपेज और एफ्लेक, जॉर्जिया के सवाना में एफ्लेक के घर पर तीन दिन तक चले समारोह में विवाह के बंधन में बंध गए।  

PunjabKesari

 

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लेपोज व्हाइट फ्लोर टच गाउन में परियों जैसी खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

 

हाथ में फूल लिए एक्ट्रेस अपने पति के साथ लिपलॉक कर रही है। वहीं पति भी अपनी ब्राइडल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। कपल की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक की शादी में उनके बच्चे मैक्स, एमी, वॉयलेट, सरफीनिया और सेमुअल भी मौजूद थे।

PunjabKesari

 

इसके अलावा दोनों की वेडिंग में हॉलीवुड के काफी बड़े-बड़े सितारे भी शामिल रहे। इस शादी में उनके बच्चे मैक्स, एमी, वॉयलेट, सरफीनिया और सेमुअल भी मौजूद थे।

PunjabKesari

 

जेनिफर और बेन ने 20 साल पहले एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। कुछ समय बाद दोनों ने सगाई कर ली। दोनों का रिश्ता मुश्किल दौर से भी गुजरा और इस दौरान इनके ब्रेकअप की भी खबरें सामने आईं। हालांकि, सारे गिले-शिकवे मिटाकर फिर से दोनों साथ आ गए और अब दोनों ने 20 अगस्त को शादी कर ली।

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News