इतने करोड़ की संपति की मालकिन है ये एक्ट्रैस, कभी अश्लील फोटोज हुए थे लीक

8/16/2017 11:07:44 AM

लंदन: हॉलीवुड एक्ट्रैस जेनिफर लॉरेंस का कल बर्थडे था। वह 27 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 15 अगस्त, 1990 को लोइस विलले, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। उन्होंने 14 साल की उम्र में थिएटर में अभिनय शुरू कर दिया था। जेनिफर करीब 480 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन है।

तीन साल पहले यानी 2014 में उनके कुछ न्यूड फोटोज लीक हो गए थे, जिसकी वजह से वे मीडिया की सुर्खियां बनी थीं। हालांकि, अपनी लिक हुई न्यूड फोटोज पर जेनिफर ने कहा था कि ये क्राइम है। 

बता दें कि नाटक और अभिनय के लिए कभी कोई ट्रेनिंग हासिल नहीं करने वाली जेनिफर ने टेलीविजन पर टीबीएस चैनल पर 2007 से 2009 तक प्रसारित 'द बिल एंगवॅल शो सिटक' में काम किया है।

उन्होंने अपना फिल्मी सफर 'द बर्निंग प्लेन' (2008) से शुरू किया था। मुख्य किरदार के रूप में उनकी पहली फिल्म 'द पोकर हाउस' थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। उन्हें एकेडमी अवॉर्ड, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, सैटेलाइट पुरस्कार, इंडिपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड पुरस्कारों से नवाजा गया।