अवॉर्ड समारोह में वाइन का ग्लास पहुंची एक्ट्रैस, मस्ती भरे अदांज में आई नजर

3/5/2018 10:24:46 AM

लंदन:  90वां एकेडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर अवॉर्ड समारोह कैलिफोर्निया के डोल्बी थिएटर में शुरु हो चुका है। ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में अब तक कई अवॉर्ड घोषि‍त किए जा चुके हैं। फिल्म 'डनकिर्क' अबतक तीन अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है। 

अवॉर्ड समारोह में पॉपुलर सेलेब्स ने अपने अंदाज में एंट्री की। लेकिन जेनिफर लॉरेंस की एंट्री सबसे अनोखी रही। समारोह में सबसे पहले पहुंचने वालों में ऑस्कर पुरस्कार विजेता जेनिफर लॉरेंस रहीं।

यहां वे मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं। उन्होंने रेड कारपेट पर कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर सभी के चेहरों पर पर हंसी आ गई। हाथों में वाइट वाइन का ग्लास लिए डोल्बी थिएटर में जेनिफर का अंदाज देख वहां मौजूद सेलेब हैरान रह गए।

जेनिफर को अपने बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता है। यहां वो प्लेटिनम सीक्वेंस डियोर गाउन में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहीं थी। इसके साथ उन्होंने स्ट्रेपी हील्स पहनी थी। मस्ती भरे अंदाज में अपनी सीट तक पहुंचने के लिए उन्होंने गाउन को उठाकर सीट के बीच से जाने का रास्ता लिया। उनके दूसरे हाथ में वाइट वाइन का ग्लास था।