1 साल का हुआ करीना का लाडला: ''भाई आओ साथ में दुनिया देखते हैं'' तैमूर के पीछे घुटनों के बल चलते दिखे जहांगीर, करीना बोलीं-''हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी''

2/21/2022 2:06:56 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के छोटे लाडले यानि पटौदी खानदान के छोटे नवाब जहांगीर अली खान आज यानि 21 फरवरी को 1 साल के हो गए हैं। जहांगीर के पहले बर्थडे पर मां करीना ने खास पोस्ट शेयर किया।

PunjabKesari

उन्होंने इंस्टा पर जेह की बड़े भइयां संग एक क्यूट तस्वीर शेयर की हैं। तस्वीर में जेह बड़े भइया तैमूर के पीछे फर्श पर घुटनों के बल चलते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो जेह और तैमूर दोनों एक जैसी आउटफिट में दिखे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

तस्वीर के साथ बेबो ने लिखा-'भाई, मेरे लिए रुको मैं आज एक साल का हो गया। आओ साथ में दुनिया देखते हैं...जाहिर है अम्मा हर जगह हमारे पीछे रहेंगी। हैपी बर्थडे मेरा जेह बाबा...मेरी जिंदगी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

इसके बाद करीना ने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें जेह अपने पिता सैफ अली खान के साथ पेड़-पौधा देखता नजर आ रहा है। इस तस्वीर के साथ करीना ने लिखा- 'ओके अब्बा भी फॉलो करेंगे। आई लव यू।'

 

PunjabKesari
करीना और सैफ की शादी साल 2012 में हुई थी। शादी के चार साल बाद करीना ने साल 2016 में तैमूर को जन्म दिया था।। वहीं करीब 4 साल बाद 21 फरवरी 2021 में करीना के घर दूसरे बेटे की किलकारी गूंजी। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर अब आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में मोना सिंह और नागा चैतन्य भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म हॉलिवुड मूवी 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी अडैप्टेशन है। इसके अलावा करीना कपूर ने हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनने वाली एक फिल्म भी साइन की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News