इस भयंकर बीमारी से जूझ रही है जया बच्चन, पूरा परिवार रख रहा है एक्ट्रेस का ख्याल

9/18/2021 10:33:47 AM

मुंबई. एक्ट्रेस जया बच्चन ने बॉलीवुड में अच्छी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्में दी हैं और अवॉर्ड्स जीते। एक्ट्रेस अपने गुस्से भरे वीडियोज को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है। फोटोग्राफर जया की तस्वीर खींच ले तो वो उन पर भड़क जाती है। बीते महीनों एक्ट्रेस मुंबई के डेंटल क्लिनिक पहुंची थी। जया की गाड़ी को देख फोटोग्राफर्स भी रुक गए और उनकी तस्वीरें लेने लगे। ये देख जया ने उनकी क्लास लगा दी और फोटो खींचने को लेकर डांट लगाने लगी। जिसके बाद जया से फोटोग्राफर्स को माफी तक मांगनी पड़ी थी। जया का ये रुप देख हर कोई हैरान है कि वह इतना गुस्सा क्यों करती है। कहा जाता है कि जया किसी बीमारी से जूझ रही है जिसके कारण उन्हें इतना गुस्सा आता है। करण जौहर के शो में उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन ने खुलासा किया था।


जया 'क्लॉस्ट्रोफोबिया' जैसी बीमारी से जूझ रही है। ये एक तरह का डर है यानी की एक तरह की एंग्जाइटी डिसऑर्डर है, जो किसी भी इंसान को हो सकती है। क्लॉस्ट्रोफोबिया एक ग्रीक शब्द से बना है। एक शब्द का मतलब होता है 'एक बंद जगह।' इस बीमारी में व्यक्ति को बंद जगहों पर जाने से घुटन महसूस होती है। इस बीमारी में उस इंसान को लिफ्ट, हवाई जहाज, गुफा, चेंज रुम, ऑटोमैटिक डोर लॉक जैसी चीजों से इस्तेमाल करने से डर लगता है।


करण के शो में अभिषेक और श्वेता ने बताया था- 'जया बच्चन को कोक्लॉस्ट्रोफोबिया है। ये एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें इंसान अचानक भीड़ को देखकर परेशान हो जाता है। कई बार गुस्सा भी आता है।  उन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं कि उन्हें कोई धक्का दे या फिर टच करे। इसके अलावा कैमरा के फ्लैश से भी उन्हें दिक्कत होती है।' परिवार में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या, अभिषेक सभी इस बात का ख्याल रखते हैं और जया के गुस्से को अनदेखा करते हैं।

Content Writer

Parminder Kaur