भोपाल पहुंची जया बच्चन का फैंस पर फूटा गुस्सा,बेटे अभिषेक संग सेल्फी लेने पर फैंस से बोलीं-''आप लोगों को शरम नहीं आती''

10/6/2022 10:12:26 AM

मुंबई: बाॅलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और राजनेता जया बच्चन के गुस्से से तो हर कोई वाकिफ है। उन्हें अक्सर पब्लिक प्लेस पर भी फैंस से लेकर पैपराजी तक पर अपना गुस्सा जाहिर करते देखा गया है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस बार वह अपने बेटे के साथ सेल्फी ले रहे फैंस और पैपराजी दोनों पर बुरी तरह भड़क उठी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल  हो रहा है।

PunjabKesari

दरअसल, दशमी के मौके पर जया बच्चन बेटे अभिषेक बच्चन के साथ भोपाल गईं। वहां के कालीबाड़ी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। यहां उन दोनों को साथ देखते ही लोगों ने घेर लिया। छोटे से लेकर बड़े तक उनके साथ सेल्फी लेने लगे। अभिषेक बच्चन तो सभी के साथ आराम से फोटो क्लिक करवा रहे थे लेकिन उनकी मम्मी ने हल्ला काट कर रख दिया।

PunjabKesari

इस दौरान उनके साथ कुछ महिलाएं भी तस्वीरें लेती हैं तो उस पर भी जया कहती हैं- 'अरे आप लोग तो छोड़ दीजिए ना। तभी जया के पीछे से कोई उनके साथ फोटो लेने की कोशिश करता है तो उस पर भी वह भड़क जाती हैं। कहती हैं- क्या कर रहे हैं आप लोग? शरम नहीं आती आप लोगों को?'

PunjabKesari

इससे पहले जया मुंबई एयरपोर्ट पर भी फैंस और पैपराजी पर भड़की नजर आईं थीं जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिषेक बच्चन और जया बच्चन एक कार से बाहर निकलते हैं। इसके बाद दोनों एयरपोर्ट पर एंट्री करते हैं। अभिषेक पैपराजी को देखकर 'हाय' करते हैं जबकि जया वहां मौजूद पैपराजी से खफा नजर आईं।

PunjabKesari

अब जाहिर सी बात है कि अपने बीच जया बच्चन और अभिषेक को देख फैंस एक्साइटेड हो गए और फिर जैसा कि हर फैन बिहेव करता है सभी जया और अभिषेक से मिलना और उनके साथ तस्वीरें क्लिक कराना चाहते थे। जहां अभिषेक बच्चनतो खुशी-खुशी फैंस से मिले सेल्फी भी क्लिक कराई। वहीं फैंस के यूं घेरने और सेल्फी क्लिक करने पर जया परेशानी हुई और वह पैपराजी पर चिल्लाते हुए बोलीं-'आप क्या कर रहे हैं? हद होती है। कुछ तो मर्यादा रखो।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 


काम की बात करें तो जया बच्चन जल्द ही करण जौहर की फिल्म राॅकी रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी जैसे स्टार्स हैं। वहीं अभिषेक आखिरी बार फिल्म दसवीं में नजर आए थे। इसमें उनके साथ यामी गौतम और निमरत कौर थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ETimes (@etimes)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News