सरकार को श्राप देकर जया बच्चन हुईं ट्रोल,यूजर बोले-''कभी देश के मामले में तो चिल्लाई नहीं आज बहू की बात आई तो मिर्ची लग गई''

12/21/2021 2:36:46 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सपा सांसद जया बच्चन के गुस्से से तो हर कोई वाकिफ हैं। अक्सर कोई ना कोई उनसे गुस्से का शिकाल हो जाता है। वहीं अब एक बार फिर जया ने अपना आपा खो दिया। इस बार जया बच्चन का गुस्सा सदन में देखने को मिला।वह गुस्से में इस तरह लाल हो गई कि बोलते-बोलते सदन में ही हाफने लगी। हांफते हुए ही उन्होंने भाजपा पर पर निशाना साधते हुए कहा-'आप हमें बोलने तो देते नहीं है, इससे अच्छा है कि, आप हमारा गला ही घोंट दीजिए। इतना ही नहीं उन्होंने सांसदों से कहा कि आपके बुरे दिन बहुत जल्द आने वाले हैं, अगर आपका यहीं रवैया रहा तो आपके बुरे दिन बहुत जल्द आएंगे।

PunjabKesari

दरअसल, राज्यसभा में नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थ (संशोधन) विधेयक 2021 पर चर्चा हो रही थी और उसी चर्चा में जया बच्चन को बुलाया गया था। इस दौरान ट्रेजरी बेंच पर बैठे भाजपा सांसदों के साथ सपा सांसद जया बच्चन की तीखी बहस हो गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by G Plus (@guwahatiplus)

जया ने संसद की गरिमा की परवाह किए बिना भाजपा सांसदों पर आगबबूला होते हुए कहा- 'मुझ पर निजी हमला किया गया। आप लोगों के बुरे दिन बहुत जल्दी आने वाले हैं। मैं आपको श्राप देती हूँ कि आप लोगों के बुरे दिन आएंगे। आप गला ही घोंट दीजिए हम लोगों का, आप लोग चलाइए। जया बच्चन ने विपक्षी दलों के नेताओं से भी कहा कि आप किसके आगे बीन बजा रहे हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Singh Rajawat (@rahulbanesinghbasda)

जया बच्चन यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा-'सदन में जो हो रहा है, वह काफी दुखद है। अगर आप लोगों में अपने साथियों के लिए जरा भी सम्मान नहीं बचा है, तो हमारा गला ही घोंट दीजिए, बोलने तो दे नहीं रहे हैं।'

PunjabKesari

 

अब जया बच्चन अपने इस बर्ताव को लेकर चर्चा में हैं। लोग उनके इस बर्ताव को बहू ऐश्वर्या राय बच्चन से हुई पूछताछ से जोड़ रहे हैं। जया बच्चन की बहू ऐश्वर्या कल पनामा पेपर लीक मामले में दिल्ली ED दफ्तर पहुंची थी जहां करीब 5 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई और शाम को वह मुंबई वापिस लौटी। ऐसे में जया का यूं संसद में चिल्लाने पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।  

PunjabKesari

एक  ने कहा, 'जब कंगना मुश्किल में दी तब जया जी आप का ये चिल्लाना कहा गया था...वो भी एक स्त्री थी ना?? अब मुश्किल ऐश्वर्या के उपर आई आपको कहां कहां मिर्ची लगी? सुशांत के वक्त के डायलॉग हमें याद हैं...!! जिस थाली में खाो...वहीं...!!  कर्मा आपको ये वापिस जरूर देगा।'

PunjabKesariPunjabKesari

PunjabKesari

एक ने लिखा-ये आज तक किसी भी देश में मुद्दे में ऐसे नहीं बोलीं...लेकिन आज इसकी बहू की बात आई तो देखो कैसे....

देखें कमेंट्स
 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

 

PunjabKesari

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News